फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीसरे बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे

Wed, 28 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामों के डीघा गोपालपुर में आयोजित भंडारे में जुटे श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जेठ के तीसरे बड़े मंगलवार को जिलेभर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ सहित कई धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से हनुमान मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगना शुरू हो गया। देर रात तक दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए।
विज्ञापन




गौरीगंज सब्जी मंडी में सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद बांटा गया। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सुंदरकांड पाठ के बाद राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की ओर से आयोजित भंडारे का शुभारंभ सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने किया। संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा, शंकरपुर और कालिकन धाम में शर्बत बांटा गया। अमेठी के ददन सदन में सूरज की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया।


भादर के दुर्गापुर स्थित शिव मंदिर पर अनिल कसौंधन और दहियावा निवासी अंकुर सिंह ने दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया। शाहगढ़ में शर्बत और पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। बाजारशुकुल के प्राचीन हनुमान मंदिर महावीरन में सुबह से बड़े मंगल के अवसर पर मेला व दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने प्रसाद चढ़ाकर मंगल कामना की।
विज्ञापन




सिंहपुर के अहोरवा भवानी कस्बे में अरुण सिंह, सेमरौता के हनुमानगंज चौराहे पर सुशील सिंह व गोपाल शंकर मिश्र, श्यामगंज चौराहे पर व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया। जामों के उमारमण राजकीय इंटर काॅलेज के सामने, भादर मार्ग, गौरा के हनुमानगढ़ी मंदिर, डीघागोपाल गांव में भंडारे का आयोजन हुआ। कमरौली के कठौरा ग्राम में सुंदरकांड कांठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें