फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Sat, 09 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी के बाद कांग्रेसियों ने पैदलयात्रा निकाली।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रीयता, धर्म व सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हों, ऐसे हालात में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद की किरण लेकर सामने आई है। कांग्रेसियों ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से गौरीगंज कस्बे में पदयात्रा निकाली।
कार्यक्रम में प्रभारी फरहान वारसी, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, महामंत्री/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, नगर पालिकाध्यक्ष जायस मनीषा, आशीष शुक्ल,अर्जुन पासी,देवेंद्र सिंह,मतीन,नरेंद्र मिश्र रजवाड़ी प्रसाद,ममता पांडेय, दीपक सिंह, अनुज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें