फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुराने वाहनों व स्कूली बसों की होगी जांच

Fri, 25 Sep 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जिले में वाहनों की जांच बढ़ाई जाएगी। 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के साथ स्कूली बसों की फिटनेस, परमिट और जरूरी दस्तावेज जांचे जाएंगे। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने जगदीशपुर और इन्हौना में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुधार, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग दुरुस्त कराने को कहा।

सड़क किनारे उगीं झाड़ियों की कटाई कराने और प्रमुख चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था व चेतावनी संकेत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। टोल प्लाजा पर क्रेन, गैस कटर और एंबुलेंस उपलब्ध रखने के लिए कहा, जिससे हादसे के बाद राहत कार्य में देरी न हो।
विज्ञापन


एसपी सरवणन टी ने यातायात नियमों का पालन कराने के साथ लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें