फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गृहमंत्री के रोड शो के लिए अधिकारियों ने लिया जायजा

Fri, 17 May 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अफसर
विज्ञापन
अमेठी। लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 18 मई को भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करने आ रहे हैं। अमेठी शहर के रामलीला मैदान से शुरू होकर कोतवाली तिराहा, गांधी चौक, सगरा तिराहा होते हुए गौरीगंज मार्ग स्थित देवी पाटन धाम तक रोड शो का कार्यक्रम है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार की शाम अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल, आइजी प्रवीण कुमार ने डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया और संबंधित अधिकारियों एवं संयोजक टीम के पदाधिकारी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें