फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजकीय नर्सेस संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sun, 10 Sep 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में राजकीय नर्सेस संघ की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इस मौके पर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में शशिबाला सिंह को फिर नर्सेज संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री राजकुमार की देखरेख में हुआ। चुनाव में सुमन सिंह को मंत्री, निरुपम को कोषाध्यक्ष, सरोजनी तिवारी को संयुक्त सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर अर्चना पांडेय, संगठन मंत्री पद पर अर्चना वर्मा, संप्रेक्षक पद पर बासंती सिंह को चुना गया। चुनाव के बाद पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें