फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संगठन से निष्कासित किए गए पदाधिकारी

Sat, 13 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संगठन विरोधी गतिविधि अपनाने वाले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कई पदाधिकारियों को संगठन से बाहर कर दिया गया है। संगठन की जिला युवा इकाई को भंग कर दिया गया है। हालांकि इसके अध्यक्ष को उनके पद पर बनाए रखा गया है।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सियाराम वैश्य की ओर से शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि संगठन के प्रदेश प्रभारी/जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि की संस्तुति पर संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए कई पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


संगठन से जिन लोगों को बाहर किया गया है उनमें जिला संगठन मंत्री संदीप मिश्र, जिला प्रभारी युवा राहुल लोहिया, जिला महामंत्री युवा हिमांशु अग्रवाल, जिला संगठन महामंत्री युवा हिमांशु अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष युवा संजीव जायसवाल, जिला सचिव युवा सवीन श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष युवा महेश सोनी, नगर महामंत्री युवा कमल अग्रहरि, नगर उपाध्यक्ष युवा संदीप अग्रहरि शामिल हैं। इसके साथ ही जिला युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सोनू यज्ञसैनी के अतिरिक्त संपूर्ण कार्यकरिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।
इधर, निष्कासित पदाधिकारियों ने कार्रवाई को गलत बताया है। कहा कि उन पर कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। कहा कि हम लोग भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े थे न कि किसी राजनीतिक पार्टी से। व्यापार मंडल अराजनैतिक संगठन होता है। किसी भी राजनैतिक पार्टी की हम लोग के पास सदस्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें