फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की निगरानी अधिकारी स्वयं करें: संयुक्त सचिव

Sat, 13 Jan 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुक्रवार को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
विज्ञापन

के संयुक्त सचिव डॉ. प्रीतम बी यशवंत ने पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बात की। उनको योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संयुक्त सचिव ने बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर जमालपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता की। लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही संयुक्त सचिव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। अधिकारियों को आयोजन की निगरानी स्वयं करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन

बाद में संयुक्त सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जानकारी दी।
इस मौके पर सीडीओ सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा किया, एवं संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें