फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अफसर व कर्मचारी भिड़े, एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप

Tue, 11 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज शुक्ल व विभाग के लिपिक में चल रही लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। अफसर व कर्मचारी दोनोें ने ही एक दूसरे पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। लिपिक गोकुल जायसवाल का आरोप है कि समाज कल्याण अधिकारी लोगों से वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। उसने अफसर पर 40 हजार रुपये जबरन छीनने का आरोप भी लगाया। दूसरी तरफ समाज कल्याण अधिकारी ने भी लिपिक पर वित्तीय अनियमितता कर लाखोें के गबन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत निदेशालय स्तर पर की है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज के विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के बाबू गोकुल जायसवाल पारिवारिक लाभ योजना का पटल देखते हैं। इस योजना में घर के कमाऊ सदस्य की मौत हो जाने पर गरीब परिवार को 30 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है। उनके द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


इसमें गोकुल जायसवाल ने आरोप लगाया है कि समाज कल्याण अधिकारी मनोज शुक्ल उन पर अवैध वसूली का दबाव बना रहे हैं। बात नहीं मानने पर उनका फोन छीनकर जबरन यूपीआई के माध्यम से 40 हजार रुपये भी अपने खाते में स्थानांतरित कर हड़प लिए हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने डीएम व एसपी को पत्र भेजकर की है। दूसरी तरफ जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल का कहना है कि पटल लिपिक गोकुल जायसवाल ने उनके नाम पर किसी से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी, जिसमें अभी तक उन्होंने 40 हजार रुपये की ही रिकवरी हो सकी है।
विज्ञापन



बताया कि दस हजार रुपये की वसूली होना बाकी है। बताया कि पारिवारिक लाभ योजना में विभागीय बाबू ने 11 लोगों के बैंक खाते में अनियमित तरीके से दो-दो बार पैसे भेज दिए हैं। इसकी शिकायत समाज कल्याण निदेशालय से भी की गई है। आरोप है कि इसमें से 30 हजार रुपये बाबू ने अपनी पत्नी के खाते में भी भेजा है। वर्ष, 2021-22 के लाभार्थियों की सूची मांगने पर भी नहीं दी जा रही है। विभागीय स्तर पर अफसर व बाबू में चल रही लड़ाई जिले भर में चर्चा का विषय बनी है।




जिला स्तरीय कमेटी करेगी जांच
समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी। पूरे मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सूरज पटेल, सीडीओ, अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें