फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दर्शन-पूजन कर की परिवार के कल्याण की कामना

Tue, 28 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सुबह से ही भवानी धाम, देवीपाटन मंदिर और कालिकन धाम सहित अन्य मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजन-अर्चन के बाद परिवार के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल, प्रसाद और शृंगार सामग्री अर्पित की। परिसर स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। अमेठी के देवीपाटन मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। संग्रामपुर के कालिकन धाम में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसरों में दर्शन-पूजन का क्रम दिनभर चलता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों के सदस्य और पुलिसकर्मी व्यवस्था में लगे रहे।
सिंहपुर के अहोरवा भवानी धाम में अंतिम सोमवार पर सुबह से श्रद्धालु पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर प्रसाद का वितरण भी किया। इस दौरान मंदिर परिसर में पूजन सामग्री और प्रसाद की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिन भर जुटी रही। मंदिर समिति के सदस्यों ने दर्शन व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें