फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गढ़ामाफी धाम में पूजन कर लिया आशीर्वाद

Wed, 26 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गढ़ामाफी स्थित बजरंग बली धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
शाहगढ़। गढ़ामाफी स्थित बजरंगबली धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूरदराज क्षेत्रों से लोग धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर परिवार के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन



धाम में स्थापित करीब 52 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। लोगों ने प्राचीन हनुमान प्रतिमा के साथ भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, ब्रह्मा, शिव-पार्वती, मां दुर्गा और साईं बाबा की प्रतिमाओं के दर्शन किए। मेले में बच्चों और महिलाओं ने खिलौने, चूड़ियां, प्रसाद, घरेलू सामान और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की।

परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद लिया। बच्चों में खिलौनों को लेकर खास उत्साह दिखा। मंदिर परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। मंदिर के पुजारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं। शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें