फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन समाज को गुमराह कर रहे ओबीसी के नेता : मंडल प्रभारी

Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित निजी मैरिज लॉन परिसर में शुक्रवार को बसपा की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल और डॉ. दयाराम राजभर ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। कार्यों की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर पदाधिकारियों की क्लास भी लगाई और जिले के 28 कैडर कार्यकर्ताओं को एक-एक सेक्टर आवंटित करते हुए गांव चलो अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि बसपा ने भाईचारा बनाओ फार्मूले पर देश के सभी राज्यों में संगठन तैयार किया है। मंडल प्रभारी डॉ. दयाराम राजभर ने कहा कि ओबीसी के तमाम नेता व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए बहुजन समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।


भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि दोनों पार्टियां भारतीय संविधान और जातीय जनगणना के मुद्दे पर झूठी राजनीति कर रही हैं। बैठक का संचालन जिला महासचिव सरवन कुमार यादव और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। इस दौरान जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, संजीव भारती, अरूण कुमार, विजय गौतम, विजय प्रजापति, राम अभिलाष बौद्ध आदि मौजूद रहे। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के भवानीगढ़ सेक्टर में बैठक की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें