फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कुर्सी दौड़ में नूरुलनिशा ने मारी बाजी

Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में कुर्सी दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने बैडमिंटन, रस्सी कूद, लूडो, कुर्सी दौड़ और कैरम बोर्ड प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य रेखा यादव ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता में नंदिनी ने प्रथम, रंजना ने द्वितीय और लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में मोनिका ने पहला, नूरुलनिशा ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। लूडो प्रतियोगिता में काजल प्रथम, मोनिका द्वितीय और सलामुननिशा तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में नूरुलनिशा ने प्रथम, खुशनुमा ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में गुंजन ने पहला, प्रिया ने दूसरा और आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं के नाम घोषित होने पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। प्रधानाचार्य रेखा यादव ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेलों से शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें