फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्राओं से मारपीट

Tue, 16 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज थाना परिसर में मौजूद नर्सिंग छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में सोमवार को नर्सिंग की दो छात्राओं के साथ मारपीट की गई। उनकी शिकायत पर कंप्यूटर ऑपरेटर, उसके माता-पिता और भाई सहित तीन-चार आशा बहुओं पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिका रोशनी और प्रियंका ने बताया कि 13 अगस्त को उनकी संस्था की दो प्रशिक्षुओं का अस्पताल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर प्रज्जवल और उसके पिता घनश्याम शुक्ल से झगड़ा हो गया था। उस समय शिकायत की गई तो सीएमओ ने प्रज्जवल को नौकरी से हटा दिया था। इसी बात को लेकर सोमवार को घनश्याम, उसके बेटे प्रज्जवल और मयंक, पत्नी सीमा शुक्ला और अन्य तीन-चार आशा बहू अस्पताल आईं ओर दोनों छात्राओं की पिटाई कर दी।


पुलिस व अस्पताल कर्मचारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद कॉलेज की शिक्षिकाएं व 24 प्रशिक्षु छात्राओं ने संयुक्त तहरीर दी। सीमा शुक्ला भी आशा बहू हैं। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सीमा शुक्ल और मयंक को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि प्रज्जवल शुक्ल पीओसी कंपनी से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात था, जबकि घनश्याम शुक्ल सफाई सुपरवाइजर पद पर नामित संस्था से कार्यरत हैं। घटना की जानकारी संबंधित संस्थान को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें