फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में बढ़ी मौसमी बुखार के मरीजों की भीड़

विज्ञापन
09 : गौरीगंज : जिला अस्पताल स्थित पैथालॉजी में सैंपल देने के लिए पहुंचे मरीज। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते ही जिला अस्पताल से लेकर अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। इनमें वायरल बुखार के साथ ही पेट की तकलीफ के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे कुल 1,370 मरीजों में से साढ़े चार सौ बुखार पीड़ित निकले। मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण पर्चा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक पर लगने वाली लाइन सभी की परेशानी बढ़ाने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मरीजों की भीड़ जुटी रही। संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर की ओपीडी में सुबह काउंटर खुलते ही पर्चा बनवाने वाले मरीजों की लाइन जुटना शुरू हो गयी थी। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को परीक्षण के लिए ओपीडी में बने डाक्टरी कक्षों के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर परेशान होना पड़ा। इस दौरान सर्दी बुखार व पेट की बीमारी की परेशानी देखने वाले फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अंतिम यादव, डॉ. पीतांबर कनौजिया व डॉ. अभय गोयल के कक्षों के बाहर मरीजों की सर्वाधिक भीड़ जुटी रही।
बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या मौसमी बुखार से पीड़ितों की है। मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया गया था कि ओपीडी में पर्चा बनवाने वाले सभी मरीजों को अवश्य देखा जाए। इसके चलते ही फिजिशियन के कक्षों में दोपहर दो बजे के बाद तक मरीजों को देख कर उन्हें दवा का पर्चा लिखा गया। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल के दवा स्टोर में सभी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा लिखी जा रही दवाएं ही दवा काउंटर से मुफ्त वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन

दिनभर में हुए 4,002 टेस्ट
सोमवार को अस्पताल की पैथोलॉजी में भी जांच कराने वाले मरीजों की भीड़ रही। पैथोलॉजी जांच से जुड़े चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि इस दौरान करीब 391 मरीज जांच कराने के लिए आए। इनमें बॉयोकैमेस्ट्रिी के 122, सीबीसी के 173, प्रेगनेंसी टेस्ट के 20, मलेरिया के 30, बीडाल 40 तथा डेंगू संबंधी छह मरीजों के ब्लड व यूरिन से जुड़े नमूने परीक्षण जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें