फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब जिला अस्पताल में होगा मूक बधिरों का इलाज

Tue, 25 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
साउंड प्रूफ कक्ष का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के मूक बधिरों को उपचार के साथ दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए लखनऊ समेत अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी होगी। जिला अस्पताल में ही इलाज के साथ जांच व प्रमाण पत्र की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए साउंड प्रूफ कक्ष का निर्माण पूरा हो गया है।जिले में अभी तक मूक-बधिरों के इलाज व जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी। इलाज के जिए पीड़ित लोगों को आसपास के जिलों में इलाज कराने जाना पड़ता था। सबसे बड़ी परेशानी उन्हें होती थी जिन्हें मूक बधिर होने का प्रमाण पत्र बनवाना होता था। चिकित्सक व संसाधन नहीं होने के चलते जिले के लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन

जिले में ऐसे मरीजों की अधिकता देख स्वास्थ्य विभाग ने शासन स्तर तक पत्राचार किया। पिछले दिनों मूक बधिर मरीजों के परीक्षण व इलाज के लिए शासन द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल में साउंड प्रूफ कक्ष बनवाने की स्वीकृति मिली। विभाग ने चार लाख रुपये की लागत से कक्ष का निर्माण कार्य पूरा करा दिया है।
कक्ष में उपकरण सुसज्जित कराना शेष है। चिकित्सक की तैनाती होते ही जिला अस्पताल में मूक बधिर मरीजों का परीक्षण कर इलाज शुरू हो जाएगा। साथ ही लोगों का प्रमाण पत्र भी आसानी से बन सकेगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा संचालन
साउंड प्रूफ कक्ष का निर्माण पूरा हो गया है। निर्माण होने की सूचना भेजने के साथ ही चिकित्सक की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है। चिकित्सक के आते ही इलाज व परीक्षण शुरू हो जाएगा। इससे जिले के मूक बधिर मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. बीपी अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें