अमेठी सिटी। जिले में संचालित 1570 परिषदीय, आठवीं तक संचालित सहायक प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालय अब सुबह नौ से शाम तीन बजे तक संचालित होंगे। जनवरी में पड़ रही ठंड व कोहरे को देखते हुए समय बदल कर 10 से तीन बजे तक किया गया था।
मौसम साफ होने व ठंड कम होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया। बीएसए संजय कुमार ने बताया कि अब सभी स्कूल सुबह नौ से तीन बजे तक संचालित होंगे। समय से स्कूल पहुंच शिक्षण कार्य नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)