फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब गांव-गांव जांएगे पुलिस अफसर, निपटाएंगे विवाद

Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। राजस्व विवादों की वजह से आए दिन हो रही बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने नई पहल की है। पुलिस के बड़े अफसर अब गांव में जाएंगे। चौपाल लगाएंगे और भूमि समेत अन्य सभी प्रकार के विवादों का गांव में ही निपटारा करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व 15 मार्च 2022 को अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ गांव में भूमि विवाद के चलते हुई एक घटना में एक पक्ष के चार लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा थानों पर आने वाली 80 प्रतिशत शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी होती हैं। शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं होने पर यही विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं। कई बार लोगों की जान चली जाती है तो कई बार पूरे जीवन के लिए अपाहिज होने की स्थिति बन जाती है।
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि जिले के सभी थानों में भूमि विवाद संबंधी विवाद बड़ी संख्या में लंबित हैं। सौ से डेढ़ सौ तक शिकायतें लंबित हैं। पुलिस ऐसे गांवों को चिन्हित कर रही है जिनमें राजस्व के विवाद अधिक हैं। ऐसे ही गांवों में पहले चौपाल आयोजित की जाएगी। चौपाल में राजस्व कर्मियों के साथ ही सीओ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें