फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब कलर कोडिंग के साथ तय रूट पर चलेंगे ई रिक्शा

Fri, 02 Jan 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज जिला मुख्यालय पर ई रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन पर लगाम कसने के लिए नया ट्रैफिक प्लान नववर्ष के पहले दिन से लागू कर दिया गया है। ई रिक्शा कलर कोडिंग के आधार पर निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और जाम की समस्या को नियंत्रित करना है।
विज्ञापन



शहर में ई रिक्शों की बढ़ती संख्या के कारण मुख्य मार्गों पर अक्सर अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलर कोडिंग आधारित रूट व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। डीएम संजय चौहान के निर्देश पर यह व्यवस्था अमल में लाई जा रही है। इसके अंतर्गत गौरीगंज से जुड़े छह प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शा को अलग-अलग रंगों के आधार पर संचालन की अनुमति मिलेगी।


नई व्यवस्था के अनुसार गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर हरे रंग, गौरीगंज-मुंशीगंज मार्ग पर नीले रंग, गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर पीले रंग, गौरीगंज-जामों मार्ग पर गुलाबी रंग, गौरीगंज-जायस मार्ग पर बैंगनी रंग और गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर सफेद रंग कोड में संचालित होंगे। प्रत्येक ई रिक्शा के आगे के शीशे पर चार इंच चौड़ी रंगीन पट्टी या पेंट से रूट की पहचान दर्शाई जाएगी।
विज्ञापन



प्रशासन की ओर से ई रिक्शा चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल निर्धारित रूट पर ही संचालन करें। तय मार्ग से अलग चलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से सड़क पर ई रिक्शों की मनमानी पर रोक लगेगी और यातायात का दबाव संतुलित रहेगा।


एआरटीओ महेंद्र बाबू ने कहा कि कलर कोडिंग आधारित रूट व्यवस्था लागू होने से जाम की समस्या में कमी आएगी। यातायात नियमों का पालन बढ़ेगा और सड़क दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण संभव होगा।







जल्द लागू होगी क्यूआर कोड व्यवस्था

टीएसआई शोभनाथ ने बताया कि यातायात सुधार के क्रम में आगे क्यूआर कोड व्यवस्था भी लागू की जाएगी। नगर पालिका की ओर से ई रिक्शा पर क्यूआर कोड चस्पा किया जाएगा। यात्री मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर चालक का नाम, वाहन स्वामी का विवरण, ई रिक्शा नंबर और निर्धारित रूट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।




राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ
एआरटीओ कार्यालय परिसर से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान लोगों को नियमों के प्रति जागरुक करते हुए सड़क हादसे में कमी लाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें