फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब जिले में मिलेगी नवजात के उपचार की बेहतर सुविधा

Sat, 29 Jun 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीएचसी में जानकारी लेते राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कड़ी में एक बड़ी सुविधा शुक्रवार से मिलना शुरू हो गई। जिला अस्पताल सहित 12 सीएचसी पर एमएनसीयू व एमएनबीएसयू यूनिट शुरू हुई हैं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने फुरसतगंज सीएचसी से यूनिट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में एक कड़ी और जुड़ गई। अब प्रसव के बाद प्रीमेच्योर बच्चे व मां को उपचार के लिए जिला अस्पताल या गैर जनपद की परिक्रमा नहीं करनी होगी। करीब 24 लाख की लागत से जिला अस्पताल के साथ 12 सीएससी पर एमएनबीएसयू (मदर-न्यूबॉर्न केयर यूनिट) की स्थापना हुई है। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में प्रसव के बाद कम वजन के बच्चों को तत्काल एमएनसीयू में भर्ती कर बेहतर ढ़ंग से उपचार करेंगे। यूनिट (केएमसीयू) के माध्यम से प्रीमेच्योर बच्चे और मां को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले में अभी सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का संचालन हो रहा है। इस यूनिटों के माध्यम से ढाई किलोग्राम से कम वजन वाले नवजात को मां के साथ भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। इस मौके पर डीएम निशा अनंत, सीडीओ सूरज पटेल व सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस लिए बनाए गई यूनिट
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि केएमसीयू और एमएनसीयू एक विशेष प्रकार की इकाई है। जिस प्रकार मादा कंगारू अपने शरीर में प्राकृतिक रूप से थैली में नवजात को सीने से लगाए घूमती है, उसी प्रकार माता ऐसे नवजातों को, जिनका जन्म समय से पूर्व हो गया या ऐसे नवजात जिनका जन्म के समय कम वजन होता है, उनको उनकी माता एक विशेष कक्ष में अपने सीने से लगाकर रखती हैं।

ये मिलेंगी सुविधाएं
इन वार्ड में बेहतर साफ सफाई, प्राइवेसी एवं बेहतर वातावरण, पोषण के साथ ही वातानुकूलित सुविधा रहेगी। यहां पर कम वजन और बीमार बच्चों को यूनिट में रखा जाएगा। नवजातों के इलाज के लिए फोटोथेरेपी, वार्मर और ऑक्सीजन कूलिंग मशीन की सुविधा मिलेगी। बाल रोग विशेषज्ञ के साथ जरूरत पर स्त्री रोग विशेषज्ञ व अन्य स्टाफ भी 24 घंटे जच्चा-बच्चा की सेहत पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें