फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यू-डायस पाेर्टल पर ब्योरा अपलोड न करने पर 574 स्कूलों को नोटिस

Tue, 20 Feb 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यू-डायस पोर्टल पर ब्योरा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले 574 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। तीन दिन में सूचनाएं अपलोड न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक को पहले पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद कक्षावार बच्चों की संख्या, शिक्षकों का विवरण व विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विवरण दर्ज करना होता है। जिसके माध्यम से शिक्षा विभाग व शासन में बैठे जिम्मेदार यू-डायस कोड के माध्यम से विद्यालय की सूचनाओं को एक क्लिक पर प्राप्त कर सकते हैं।
इस बार पंजीकरण व डाटा अपलोडिंग में 574 विद्यालयों ने रुचि नहीं दिखाई- ऐसे में सभी को तीन दिन में यू-डायस पोर्टल पर वांछित सूचनाएं अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला समन्वयक एमआईएस मनीष मिश्र ने कहा कि पोर्टल पर गलत सूचना अपलोड करने पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक संकुल की जवाबदेही तय की जाएगी। बीएसए संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में भी सभी विद्यालयों को कार्य को पूरा न करने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी देते हुए नोटिस भेजा गया था। तीन दिन में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें