फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपार आईडी में लापरवाही करने वाले 428 विद्यालयों को नोटिस

Sun, 26 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अपार आईडी सृजन पर शिक्षा विभाग सबसे ज्यादा जोर दे रहा है। ऐसे में अपार आईडी बनाने में लापरवाही करने वाले 428 विद्यालयों को बीएसए की ओर से नोटिस भेजा गया है। इससे पहले 42 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है, जबकि 40 अन्य पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी स्कूलों को चेतावनी दी गई है। जिले के 3,16,285 विद्यार्थियों में से मात्र 45 प्रतिशत विद्यार्थियों की ही आईडी बन सकी है।
विज्ञापन




अपार यानी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री का कार्य सभी निजी व परिषदीय विद्यालयों में किया जाना है। इसके लिए पहले 25 जनवरी तक आखिरी तारीख रखी गई थी, जिसे अब 26 जनवरी तक बढ़ाते हुए कार्रवाई की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालय अपार आईडी सृजन का कार्य हर हाल में 26 जनवरी तक पूरा कर लें। इसके लिए शासन स्तर पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है।


वहीं, जिले में कुल 310 निजी विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर अभी तक एक भी अपार आईडी का सृजन नहीं किया गया है। इसी तरह 118 निजी विद्यालयों में अभी तक मात्र एक से लेकर 10 आईडी सृजन का कार्य ही किया जा सका है। ऐसे विद्यालयों को नोटिस भेजा गया है। अन्य विद्यालयों को भी शत-प्रतिशत कार्य तय तारीख तक पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन






मान्यता खत्म करने की संस्तुति दें बीईओ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि 26 जनवरी तक विद्यालयों में कार्य पूरा नहीं हो जाता है तो संंबंधित बीईओ विद्यालय की मान्यता समाप्त करने व यू डायस कोड बंद किए जाने की कार्रवाई के लिए अपनी संस्तुति सहित आख्या 27 जनवरी तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराएं। समय से आख्या नहीं देने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी पर भी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें