अमेठी। बीते दिनों डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारकर कार्रवाई की गई थी। इसमें 26 अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज कराए गए थे। अब इन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि खामियों पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों से जवाब मांगा गया है।
एक सप्ताह में जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। इसमें आयुष्मान भारत के तहत पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। संवाद