फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित लेखपाल के गृह पते पर भेजी गई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत अमित कुमार को तत्कालीन एसडीएम ने लापरवाही के चलते पांच अक्टूबर वर्ष 2019 को निलंबित करते हुए चार फरवरी 2020 को आरोप पत्र जारी कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप पत्र जारी कने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित किया था। जांच अधिकारी द्वारा निलंबन आदेश व आरोप पत्र उनकी तैनाती स्थल के निवास पर रजिस्ट्री डाक से भेजा गया है लेकिन वह वहां उपस्थित नहीं मिला।
जिसके चलते आदेश का तामीला नहीं कराया जा सका। तहसीलदार ने बताया कि निलंबन अवधि के बाद से लेखपाल लगातार अनुपस्थित चल रहा है। वह कभी भी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन

जांच अधिकारी की ओर से दोबारा 12 नवंबर आदेश की प्रति उनके गृह जनपद देवरिया तहसील सलेमपुर के गांव कोहरा के पते पर रजिस्ट्री डाक द्वारा भेजा गया है। पत्र में अंतिम अवसर देते हुए एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना निलंबन आदेश/आरोप पत्र प्राप्त कर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। उपस्थित नहीं होने पर अगली कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें