फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हत्या व डकैती के वांछित के मकान पर नोटिस चस्पा

Fri, 23 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के संभावा गांव निवासी अपराधी संजय यादव के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक षड़यंत्र सहित कई गंभीर मामलों में वांछित होने के चलते बृहस्पतिवार को धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर कोर्ट से नोटिस प्राप्त होने के बाद अभियुक्त के घर, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गवाहों की उपस्थिति में नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही गांव में लाउडहेलर के माध्यम से फरारी की जानकारी देकर प्रचार-प्रसार किया गया।


बताया कि यदि संजय यादव शीघ्र ही न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध धारा 83 सीआरपीसी के अंतर्गत कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त संजय यादव शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अमेठी के गौरीगंज, जामों और मुसाफिरखाना थानों में डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल 21 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें