फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों में लापरवाही पर सभी बीडीओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों के लिए आवास प्लस योजना शुरू की गई है। इसमें पात्र लाभार्थियों को आवास का लाभ मिल सके इसके लिए उनका व उनके परिवार के एक सदस्य का आवास साफ्ट पर आधार सीड किया जाना है। निर्देशों के बावजूद अब तक मात्र 55 फीसदी ही आधार सीड होने पर परियोजना निदेशक ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर शत-प्रतिशत आधार सीड करते हुए जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में आवास योजना से वंचित लोगों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश सरकार ने आवास प्लस योजना से लाभान्वित करने की योजना बनाते हुए जिले में 1,18,974 आवास की सूची को अनुमोदित किया है। सूची में शामिल पात्रों को ही योजना का लाभ मिले सके इसके लिए लाभार्थी के साथ उसके परिवार के एक सदस्य का आधार आवास साफ्ट पर अपलोड किया जाना है। शासन का निर्देश मिलने के बाद परियोजना निदेशक ने सभी बीडीओ को ग्राम पंचायतवार लाभार्थियों की सूची भेजते हुए साफ्ट पर लाभार्थी व उसके परिवार के सदस्य का आधार सीड करने का निर्देश दिया था।
निर्देशों के बावजूद बीडीओ की ओर से सोमवार तक 65,424 लाभार्थियों का आधार सीड किया गया है। परियोजना निदेशक ने समीक्षा की तो 53,370 लाभार्थियों का आधार सीड नहीं मिला। बीडीओ की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज परियोजना निदेशक ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देते हुए तीन दिन में शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आधार सीड कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। परियोजना निदेशक ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा आधार सीड नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें