फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों में लापरवाही पर अफसरों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की ओर से जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतें निस्तारित नहीं करना जिले के अफसरों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल लंबित शिकायतों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए जवाब देने का आदेश दिया है। डीएम ने शिकायतें निस्तारित न होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों की ओर से संदर्भित शिकायतों का डेडलाइन में निस्तारण नहीं करना जिले के अफसरों को भारी पड़ा। डीएम अरुण कुमार ने सोमवार को पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण व प्रगति की समीक्षा की तो जिले में कई अफसरों के स्तर पर बड़ी संख्या में शिकायतें अनिस्तारित व डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंचने के करीब मिलीं।
अफसरों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनके स्तर पर लंबित शिकायतों का ब्यौरा देते हुए दो दिन में शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए समुचित जवाब देने का आदेश दिया है। डीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद विभागों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें