फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना कर्म के कुछ भी संभव नहीं

Sun, 01 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। बिना कर्म के कुछ भी संभव नहीं है। जो मनुष्य सच्चे मन से अच्छे कर्म करता है, उसे उसका उत्तम फल अवश्य मिलता है। ये बातें बहोरखा गांव में आयोजक दिनेश कुमार पांडेय के आवास पर श्रीराम कथा के समापन अवसर पर शनिवार को प्रवाचक जानकी दास महाराज ने कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदर्श पुत्र, पति, भाई के रूप में उनका उदाहरण सर्वश्रेष्ठ है। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के चरित्र, मर्यादा, सत्य और भक्ति के प्रसंगों का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।


प्रवाचक ने कहा कि श्रीराम का जीवन मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कथा समापन पर हवन-पूजन व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर काशी प्रसाद मिश्र, भूपेंद्र शुक्ल, लाल बहादुर पांडेय, उमाशंकर शुक्ल, पवन पांडेय, विजय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें