फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित से समझौता बर्दाश्त नहीं : भानु प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। जो किसान हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। किसानों को धोखा देने वालों को समय आने पर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पन्हौना गांव स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को हुई किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कही।
किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आज भिखारी की भांति एक पैकेट नमक, तेल, चना के लिए कतार में खड़ा होकर मांगने के लिए विवश दिख रहा है। शासन द्वारा संचालित जनहित सेवाएं क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा खुले आम बेची जा रही है। कहा कि इस कुप्रथा से क्षेत्रीय किसान उत्पीड़ित व आक्रोशित है।
विज्ञापन

कहा कि किसान आयोग का गठन युद्ध स्तर पर कराया जाय। ताकि किसान अपनी बात आयोग में उठा सकें। किसान की उपज का समर्थन मूल्य उसकी लागत के अनुसार खरीदने की गारंटी दी जाए। किसान छुट्टा पशुओं के कारण चना, मटर, आलू, उरद व अन्य सब्जियां नहीं उगा पा रहे हैं। इन वजहों से किसान विगत कई वर्षों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
कहा कि संज्ञान में आया है कि हर ग्राम सभा से 10 गरीब आवास के लिए चयनित किए जाएंगे। उसमें किसान यूनियन के भी गरीबों के नाम चयनित किया जाए। कहा कि ब्लॉक सिंहपुर में बहुत प्राचीन मंदिर अहोरवा देवी के नाम से है। इस मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित करके पर्यटक स्थल को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं से संबंधित मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम फाल्गुनी सिंह को दिया। ज्ञापन में बिजली का बिल माफ करने, ग्राम सभा इन्हौना के मखदूमगंज में बने रेलवे गेट 145-सी रेलवे द्वारा बंद किए गए गेट पर अंडरपास का निर्माण कराने, ग्राम इन्हौना में रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, ग्रामसभा पन्हौना में पूरे गंभीरशाह निवासी विधवा सुरेखा च दयाशंकर को आवास देने समेत 15 मांगें की गई हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें