फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नामांकन कक्ष में प्रत्याशी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायजा लेते अ​धिकारी।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की चार निकायों के अध्यक्ष व 72 सदस्य पद के लिए सोमवार की सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान प्रत्याशियों को आयोग के दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रत्याशियों को नामांकन कक्ष में मोबाइल, डिजिटल घड़ी, पेन व कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के ले जाने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थकों को 200 मीटर पहले रोक लिया जाएगा। 100 मीटर पहले मेटल डिटेक्टर से होकर पुलिस के सख्त पहरेदारी व गहन तलाशी के बाद नामांकन परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद दोबारा नामांकन कक्ष में प्रवेश देने से पहले पुलिस तलाशी लेगी।
रविवार को जिले की नगर पालिका परिषद, जायस व गौरीगंज तथा नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना के लिए संबंधित तहसील में नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ वीडियो ग्राफर व फोटो ग्राफर को तैनात किए गए हैं। प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान जुलूस निकालने पर रोक है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही प्रत्याशी जनसभा, जुलूस व रैली निकाल सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने चारों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए अलग नामांकन कक्ष बनाया है। गौरीगंज और जायस में सदस्य पद के लिए पांच-पांच कक्ष तो नगर पंचायत मुसाफिरखाना व अमेठी के सदस्यों का नामांकन दो कक्षों में किया जाएगा।


तैनात किए 197 पुलिस कर्मी
कलेक्ट्रेट परिसर में दो निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, 11 मुख्य आरक्षी, 18 आरक्षी व आठ महिला आरक्षी की तैनाती की गई है। तिलोई में दो निरीक्षक, छह एसआई, 38 आरक्षी व 10 महिला आरक्षी तो अमेठी दो निरीक्षक, सात एसआई, 14 मुख्य आरक्षी, 19 आरक्षी व छह महिला आरक्षी तैनात किए गए हैं। मुसाफिरखाना में दो निरीक्षक, आठ एसआई, 13 मुख्य आरक्षी, 19 आरक्षी व सात महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।

अलग-अलग कार्यों के लिए निर्धारित तिथि
नगर निकाय चुनाव के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन पर्चों की बिक्री की जाएगी। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी, 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। चारों निकायों में 11 मई को मतदान तो 13 मई को मतगणना होगी।

लापरवाही पर कार्रवाई
नामांकन के दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एके सिंह, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें