फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संचालक सदस्य के 11 पदों पर 18 ने नामांकन पत्र भरा

Sat, 08 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा करते
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जाफरगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। संचालक सदस्य के 11 पदों के लिए 18 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड जाफरगंज में के भेटुआ, गौरीगंज व अमेठी, जामो, मुसाफिरखाना तथा शुकुल बाजार के दो-दो और जगदीशपुर ब्लॉक से तीन संचालक सदस्य का निर्वाचन होना है। जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र जमा होना था।

शनिवार को निर्वाचन अधिकारी/बीडीओ आकांक्षा के पास अमेठी गौरीगंज भेटुआ के दो पदों के लिए एक-एक तो जगदीशपुर के तीन पदों के लिए छह, जामो के दो पदों के लिए चार, मुसाफिरखाना व बाजार शुकुल के दो-दो पदों के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन


दस अप्रैल को चुनाव चिह्न मिलेंगे
जमा नामांकन पत्रों की जांच रविवार को होगी तो दस अप्रैल को नामांकन पत्र वापसी के साथ चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद 12 अप्रैल को सुबह 10 से अपरान्ह चार बजे तक मतदान होगा। मतदान में जगदीशपुर वार्ड के तीन पदों के लिए 52 तो अमेठी वार्ड के दो सदस्यों के लिए 11, जामो के दो सदस्यों के 26, मुसाफिरखाना के दो पदों पर 22 तथा बाजार शुकुल के दो संचालक सदस्य पद चुनाव में 48 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर संचालक सदस्य का निर्वाचन करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गणना होगी।
संचालक सदस्यों का निर्वाचन पूरा होने के बाद 13 अप्रैल को सभापति व उपसभापति पद के नामांकन पत्र जमा करने के साथ जांच, चुनाव चिन्ह आवंटन व मतदान के साथ मतगणना की कार्यवाही पूरी होगी।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के बीच नियमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर समिति का गठन कर नियमानुसार संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें