फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नोडल अधिकारी ने योजनाओं की हकीकत परखी

Sun, 01 Jun 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आकांक्षात्मक विकासखंडों में संचालित योजनाओं की हकीकत जानने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक एवं जिले की नोडल अधिकारी सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड जगदीशपुर का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कर्पूरीपुर के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी जगदीशपुर, पंचायत भवन कठौरा, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, आरआरसी सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित कई स्थानों का भ्रमण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

ग्राम मलावां और कर्पूरीपुर में विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं को परखा और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें