अमेठी। जिला मुख्यालय पर दीवानी न्यायालय संचालन की कवायद तेज हो गई है। पंद्रह दिन पहले हाईकोर्ट इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने अफसरों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर दीवानी न्यायालय संचालन की बात कही।
इसके बाद बार एसोसिएशन सभागार में दो कोर्ट चलाने की बात पर अधिवक्ता संगठन ने मंजूरी दी। अस्थाई कलेक्ट्रेट परिसर में दीवानी न्यायालय संचालन हो सके इसके लिए राजस्व परिषद को पत्र भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि राजस्व परिषद से एनओसी मिलने के बाद ही संचालन की दिशा में कार्य किया जाएगा। संवाद