फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सवारी नहीं, ई रिक्शा से ढो रहे माल

Sat, 08 Nov 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुंशीगंज के चंदौकी मे सामान की ढुलाई करता ईरिक्शा।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यातायात माह में नियमों की अनदेखी देखनी है तो किसी भी चौराहे पर खड़े हो जाएं। बाइक सवार ही नहीं, ई रिक्शा चालक भी खुलेआम कानून का उल्लंघन करते मिल जाएंगे। हादसों में कमी लाने के लिए हर माह जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होती है। तमाम कागजी कवायदें की जाती हैं। अभी तो विशेष तौर पर यातायात माह मनाया जा रहा है, लेकिन अफसर सिर्फ रैलियों को हरी झंडी दिखाकर फर्ज अदायगी कर रहे हैं।
विज्ञापन






अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर मुंशीगंज के चंदौकी के पास शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे ई रिक्शा पर पानी की टंकी और पाइपें लदी दिखीं। चालक किसी तरह बाईं पटरी पर वाहन चलाने का प्रयत्न करता नजर आया। छत पर टंकी बंधी होने के कारण जैसे ही कोई भारी वाहन उधर से गुजरता, ई रिक्शा सड़क पर लहरा जाता। उसको ओवरटेक करते समय राहगीर खासी सतर्कता बरतते नजर आए।


कुछ ऐसा ही नजारा अमेठी में दिखा। बाजार में एक ई रिक्शा की छत पर टायर बंधा था तो दूसरे पर सामान लोड था। दूसरे ई रिक्शा में सवारियां भी बैठी थीं। दोनों ई रिक्शा भी किसी तरह नियंत्रित करके चलाने का प्रयास किया जा रहा था। जगदीशपुर कस्बे में कई ई रिक्शा पर सवारी की जगह लोग माल ढोते मिले।
विज्ञापन



सीओ ट्रैफिक दिनेश मिश्र ने बताया ई रिक्शा चालकों को जागरूक करने लिए इसी माह अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ये भी बताया कि नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मांगी गई है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें