फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व विधायक पर दर्ज केस में नहीं सुनवाई

Fri, 05 Jul 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी की पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह व उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह के खिलाफ पुलिस ने दो फरवरी 2017 को आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन शोकावकाश के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


वहीं, सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा व आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य सपाइयों के खिलाफ दर्ज केस में भी सुनवाई नहीं हो पाई। इसमें अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तिथि नियत की गई है। गौरतलब है कि बिजली-पानी की समस्या को लेकर दो सितंबर 2008 को शहर के ख्वाजा कांप्लेक्स के पास सड़क जामकर प्रदर्शन करने के आरोप में कोतवाली नगर में पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा व आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें