फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं मिले जंगली जानवर के पगचिह्न, ग्रामीण सतर्क

Sun, 08 Sep 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। तीन दिन पहले बुधवार की शाम जौदिल मऊ गांव में जंगली जानवर दिखने के बाद ग्रामीणों की रातों की नींद गायब है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। हालांकि, अब तक की खोजबीन में वन विभाग की टीम को जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात वन क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष श्रीवास्तव वन विभाग की टीम के साथ जौदिल मऊ गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगली जानवर को गांव के आसपास झाड़ियों में ढूंढा। खोजबीन में वन विभाग की टीम को जंगली जानवर के आने के निशान नहीं मिले।
वन क्षेत्राधिकारी ने प्रधान समेत ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर देकर विपरीत परिस्थितियों में तत्काल फोन करने को कहा है। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। गांव पहुंची टीम में वन दरोगा दयाशंकर वर्मा, नागेश मौर्य व वनकर्मी नियाज अहमद अशफाक अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें