फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चातुर्मास शुरू: 118 दिनों तक नहीं होंगे शुभ कार्य

Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास प्रारंभ हो गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले 118 दिनों तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य निषिद्ध माने जाते हैं।
विज्ञापन




शनिवार शाम 6:58 बजे एकादशी तिथि प्रारंभ हुई जो रविवार रात 9:14 बजे तक रही। इस तिथि को विशेष माना जाता है, क्योंकि इसी से चातुर्मास की गणना शुरू होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस अवधि में धरती का संचालन भगवान शिव के संरक्षण में माना जाता है जिससे इस दौरान शिव आराधना का विशेष महत्व होता है। चातुर्मास में चार मास श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक आते हैं। इन महीनों में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, अन्नप्राशन, यज्ञोपवीत, मुंडन आदि परंपरागत रूप से नहीं किए जाते। यह समय आत्मसंयम, ध्यान, साधना और धार्मिक अनुशासन के लिए उपयुक्त माना जाता है।

चातुर्मास के चारों महीनों में विशेष रूप से श्रावण मास शिवभक्ति के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस दौरान भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राभिषेक करते हैं और उपवास, नियम-संयम का पालन करते हैं।
विज्ञापन





देवउठनी एकादशी से फिर होंगे शुभ कार्य

आचार्य कपिल देव मिश्र के अनुसार चातुर्मास का समापन एक नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन होगा। इस तिथि से भगवान विष्णु की योगनिद्रा समाप्त मानी जाती है और पुनः शुभ कार्यों की अनुमति प्रारंभ हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नवंबर में 2, 3, 8, 12, 15, 16, 22, 23 और 25 तथा दिसंबर में 4, 5 और 6 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। कुल 12 शुभ तिथियों में मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें