फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पहले दिन नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पांच पदों के लिए नौ प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए।
विज्ञापन



नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सभागार पहुंचे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दलजीत सिंह ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए रणविजय सिंह और राम बहादुर सिंह ने परचा दाखिल किया।
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री पद के लिए सुशील शुक्ल, धर्मेंद्र यादव और विनय तिवारी ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पवन शुक्ल ने परचा भरा। कोषाध्यक्ष पद के लिए इकबाल अहमद और अभिषेक सिंह ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 सितंबर को की जाएगी। 28 सितंबर को नाम वापसी होगी। सात अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें