फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह घंटे देरी से चली नीलांचल एक्सप्रेस

Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम की मार कहें या फिर कुछ और। ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाया हुआ है। सोमवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस के साथ योगनगरी व मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस छह घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। डाउन पद्मावत एक्सप्रेस व पंजाब मेल समेत अन्य कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। ऐसे में रेल यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर ठंड के दिनों में हरिद्वार के यात्रियों की सर्वाधिक परेशानी बढ़ी हुई है। सोमवार को गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटा देरी से गौरीगंज पहुंची। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 50 मिनट, पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ढाई घंटे विलंब से अमेठी पहुंची।
दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटा, अर्चना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे, उद्योगनगरी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से रवाना हुई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। ऐसे में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने में यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं। निरस्त ट्रेनों का आदेश पूर्व में जारी हो चुका है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए ट्रेनों के आगमन से जुड़ी सूचना का नियमित प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें