फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एनआईए ने गोंडा से संदिग्ध को उठाया, दूसरे की तलाश

Mon, 05 Feb 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार दोपहर बाद रकाबगंज मोहल्ले में मजहबी पुस्तक विक्रेता की दुकान पर छापा मारकर मौके से इरशाद उर्फ शेरू नाम के युवक को उठा लिया। उसके भांजे की भी तलाश की जा रही है। आरोप है कि वह धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से जेहाद व स्लीपिंग मॉड्यूल तैयार करता था। दुकान से मिले जेहाद से जुड़े दस्तावेज जब्त कर टीम इरशाद को लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन



एनआईए टीम यूपी एटीएस के साथ रविवार दोपहर बाद रकाबगंज में मदीना कंजुल ईमान के नाम से संचालित दुकान पर पहुंची। मौके से दुकान संचालक इरशाद उर्फ शेरू को हिरासत में ले लिया। आदिल नाम का उसका भांजा मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इरशाद काफी समय से मजहबी पुस्तकों की दुकान चलाता है। शुरू से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। दुकान पर युवाओं की भीड़ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें