जयसिंहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और वेतन वृद्धि शामिल है। स्थानांतरण नीति और चिकित्सा सुविधाएं भी उनकी मांगों का हिस्सा हैं।
संघ के कार्यक्रम के अनुसार आठ से 10 अक्तूबर तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यों से अलग रहकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगें न माने जाने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनवरत धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान उपेंद्र वर्मा, राजेश, सूरज सिंह समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद