फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नेक्स्ट जेन जीएसटी से बदलेगा कारोबार का तरीका

Tue, 07 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में सोमवार को नेक्स्ट जेन जीएसटी विषय पर विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें व्यापारियों, उद्यमियों और नागरिकों को नई कर प्रणाली की जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य जीएसटी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाकर डिजिटल भारत की दिशा में आगे बढ़ना रहा।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ‘राजा बाबू’ ने कहा कि भारत डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। नेक्स्ट जेन जीएसटी व्यवस्था व्यापारियों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी वातावरण तैयार करेगी। इससे कारोबार का तरीका बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल कर प्रक्रिया को आधुनिक बनाएगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा भी देगी।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लक्ष्य को साकार करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने व्यापारियों से नई प्रणाली को समझने और अपनाने का आग्रह किया ताकि देश की आर्थिक प्रगति में सभी की सहभागिता हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी से कारोबार करने की प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित होगी। छोटे और मझोले व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री केशव सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें