अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में तीन माह से अधिक चले उपचार के बाद नवजात बच्ची को नया जीवन मिला है। करीब छह माह में ही प्रसव होने के कारण नवजात का वजन बहुत कम था। शनिवार को बाल रोग विशेषज्ञ ने उसे डिस्चार्ज किया।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के अठेहा निवासी विशाल कुमार की पत्नी अर्चना को 17 नवंबर 2025 को एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव हुआ था। प्रसव 28 सप्ताह मेें हो गया था, नवजात का वजन मात्र 0.705 ग्राम ही था। 20 नवंबर 2025 को परिजन नवजात को लेकर जिला अस्पताल लाए। एसएनसीयू में बच्ची को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
एक सप्ताह में उसका वजन 0.720 ग्राम हुआ। बताया कि बहुत सुधार नहीं होने पर नवजात को लखनऊ रेफर किया गया। परिजनों ने लखनऊ ले जाने में असमर्थता जताई। नवजात का उपचार जिला अस्पताल में लगातार चला और शनिवार को परीक्षण किया गया तो उसका वजन 1.500 ग्राम रहा।