फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी पहुंची नई अल्ट्रासाउंड मशीन, जल्द मिलेगी सुविधा

Sat, 30 Nov 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में अल्ट्रासाउंड जांच की नई मशीन आ गई है। इससे जल्द ही सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। मशीन के संचालन के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी अल्ट्रासाउंड जांच मशीन खराब हो गई थी। उसकी मरम्मत भी नहीं हो पा रही थी। डेढ़ माह पूर्व इंजीनियरों ने मशीन को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया था, जिससे सीएचसी पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलनी बंद हो गई थी। जबकि इस सीएचसी पर 40 से 50 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता था। जांच बद होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी।


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के प्रयास से मशीन लगवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने 11.40 लाख रुपये का चेक दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई मशीन खरीदी गई। कंपनी के इंजीनियरों ने सीएचसी पहुंचकर मशीन लगा दी। जल्द ही मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा।। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन लगा दी गई है। अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है। सीएमओ की ओर से निरीक्षण आदि के बाद मशीन का संचालन किया जाएगा। अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने से मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें