फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार तहसीलों के लिए नए समन्वयक मनोनीत

Mon, 02 Feb 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ परिसर में रविवार को गायत्री परिवार की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में यह बैठक जिले के सभी ब्लॉकों में गायत्री परिवार की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
विज्ञापन



जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने जन्म शताब्दी, अखंड दीप की शताब्दी और गुरुदेव के साधना की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के व्यापक संचालन पर जोर दिया। बैठक में संगठन के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई, जिसके तहत चार तहसीलों के लिए नए समन्वयक मनोनीत किए गए। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ और तहसील स्तर पर नवकुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।


वहीं मंडलों का गठन, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, समयदान, गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ, योग शिविर, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, स्वावलंबन प्रशिक्षण, संस्कारवान पीढ़ी निर्माण, व्यसन मुक्ति, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जनजागरण, नारी सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, मां की संस्कारशाला, मां की पाठशाला और कन्या/किशोर कौशल शिविर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान राधेश्याम त्रिपाठी, अशोक मिश्र, कौशल किशोर वैश्य, अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. प्रवीण सिंह, संगीता, डॉ. दयानंद सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें