फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चिकित्सक मिले न रेडियोलॉजिस्ट, लौटे मरीज

Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लगा ताला।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। महिला चिकित्सक की ड्यूटी नहीं होने के कारण गर्भवतियों की जांच व इलाज न हो पाने से उन्हें काफी परेशानी उठाना पड़ी। अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियमित तैनाती नहीं होने और रेडियोलॉजिस्ट के आए दिन छुट्टी पर रहने के कारण आए दिन ऐसी स्थिति से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। इसके चलते ही गंभीर रोगियों को बाहर से महंगी जांच व इलाज कराने को भी विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां तैनात संबद्ध चिकित्सक डॉ. रूचिका सेठ सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को ओपीडी संग सिजेरियन भी करती हैं। अस्पताल में औसतन 150 से अधिक महिला मरीजों की ओपीडी होती है। इन्हें देखने व परामर्श के साथ दवा देने का पूरा भार अकेले उन्हीं पर होता है। अन्य तीन दिन मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ओपीडी बंद रहती है। ऐसे में गर्भवती संग अन्य महिलाओं को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

मंगलवार को महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के गेट पर ताला बंद मिला। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में एक महिला चिकित्सक तीन दिन ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। महिला रोग विशेषज्ञ की स्थायी तैनाती के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। सीएमओ को महिला चिकित्सक की संबद्धता के संबंध में पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें