फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कैरम में नेहा ने मारी बाजी

Thu, 30 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी संग्रामपुर में कैरम खेलते प्रतिभागी। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन  
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जीजीआईसी संग्रामपुर में बुधवार को मिशन प्रबोधन के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कैरम के साथ-साथ शतरंज, दौड़, कबड्डी और रस्सी कूद जैसे खेलों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन





कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। लक्ष्मी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य खेलों में भी बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया।

प्रधानाचार्य बिंदू यादव ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चे टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी सीखते हैं, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें