फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोला फेंक में नेहा ने मारी बाजी

Wed, 07 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई के एसपीएन इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता गोला फेंकती छात्रा। स्रोत: विद्यालय प
विज्ञापन
तिलोई। सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज परिसर में चल रही जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान एसपीएन इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक और अन्य स्पर्धाओं में छात्राओं ने कई पहले और दूसरे स्थान हासिल किए। 200 मीटर दौड़ में एसपीएन की काजल मिश्रा पहले और राम जानकी बालिका इंटर कॉलेज सेमरौता की खुशी यादव दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


1500 मीटर दौड़ में एसपीएन की अंशिका मौर्य पहले और आरबीएस इंटर कॉलेज तिलोई की सलोनी दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में काजल मिश्रा ने पहला और एसपीएन की शशि ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में राम जानकी की उपनीत पहले और आरबीएस की आर्या सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक और चक्र फेंक में राम जानकी की नेहा पहले स्थान पर रहीं। दोनों स्पर्धाओं में एसपीएन की जानवी मौर्य और लवली साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया।

3000 मीटर दौड़ में एसपीएन की अंशिका मौर्य पहले और सबीहा बानो दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में राम जानकी की उपनीत पहले और एसपीएन की काजल मिश्रा दूसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में एसपीएन की ज्योति पहले स्थान पर रहीं। लंबी कूद में एसपीएन की जानवी मौर्य ने पहला और रुचि यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें