फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नेहा और सत्य नारायण रहे अव्वल

विज्ञापन
विजेताओं को पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खेलो भारत और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को फ्राई-डे-फॉर फिटनेस के तहत वन वीक-वन स्पोर्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। आरएसएस जिला प्रचारक पवन कुमार व उप क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोशर्रफ खां ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्थानों से महिला पुरुष वर्ग के 50 खिलाड़ी शामिल हुए।
बेहतर प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में नेहा राव ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी, तो दूसरे स्थान पर अलशिफा बानो और तीसरे स्थान पर आरिफा रही। पुरुष वर्ग में क्रमश: सत्य नारायण, रवि प्रकाश त्रिवेदी व अनंत शुक्ला क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर खेलो भारत के प्रांत सहसंयोजक शैलेंद्र यादव, जिला संगठन मंत्री युवराज, सुबोध कुमार तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें