फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मैराथन में नेहा व रवि अव्वल

Sun, 30 Nov 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इंडो रशियन राइफल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शनिवार को स्पोर्ट्स ग्राउंड एचएएल कैंपस में शेर मैराथन रन 2025 संपन्न हुई। कार्यक्रम में सीईओ व एमडी मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों के साथ दौड़ शुरू कर उनका उत्साह बढ़ाया। मैराथन रन में नेहा और रवि ने बाजी मारी।
विज्ञापन



करीब 500 प्रतिभागियों ने 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर के वर्ग में हिस्सा लिया। सैनिक स्कूल अमेठी के छात्र भी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने निर्धारित दूरी पूरी कर अपनी क्षमता साबित की। सभी आयु वर्ग के लिए कुल 36 पुरस्कार, मेडल, प्रमाणपत्र व विशेष प्रोत्साहन के रूप में पांच हजार रुपये के साथ टी-शर्ट और फूड बैग वितरित किए गए।


चिकित्सा दल मैदान में सतर्क रहा। 10 किलोमीटर दौड़ वर्ग में रवि यादव, पांच किलोमीटर वर्ग में अनिल सिंह और तीन किलोमीटर वर्ग में मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा ने बाजी मारी। महिलाओं की तीन किलोमीटर दौड़ में नेहा मिश्र, प्रीति और सुमन ने अपना स्थान सुरक्षित किया। डीएससी जवानों और इंडिजिनियस डिपार्टमेंट के कर्मियों ने जीत की खुशी में 50-50 पुश-अप लगाए।
विज्ञापन



इस अवसर पर जनरल मैनेजर कर्नल एम राजेश, डिप्टी जनरल मैनेजर स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित, डीजीएम एचआर प्रज्ञा, ऑनरेरी कप्तान यशवंत सिंह मौजूद रहे। अब एक दिसंबर को आईआरआरपीएल डे का आयोजन होगा, जिसमें कई व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें