फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीगंज में गड्ढों में तब्दील हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। रायबरेली-जगदीशपुर-अयोध्या फोर लेन की निर्माणाधीन सड़क पर यात्रा करना मुसीबत का सबब बना है। सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति एवं कार्यदायी संस्था की लापरवाही से ग्रामीण तथा राहगीर काफी आक्रोशित है। पिछले सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सड़क निर्माण की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

रायबरेली को अयोध्या से सीधे जोड़ने के लिए इन दिनों फोर लेन हाइवे का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की लापरवाही का आलम यह है कि क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में निर्माणाधीन सड़क दो किलोमीटर के दायरे में खस्ताहाल हो गई है।
सड़क पर बन गए गड्ढों व उसमें भरे कीचड़ से लोगों की यात्रा दुरूह हो गई है। एनएचएआई के अधिकारी व कार्यदायी संस्था मानक की अनदेखी कर कार्य करा रहे हैं। कस्बे वासियों का टूटा मकान ऊपर से बाहर निकलने पर कीचड़ उनके लिए भी मुसीबत का सबब बना है।
विज्ञापन

आने जाने वाले राहगीर भी इसी कीचड़ से होकर निकलते हैं। इस रास्ते पर वाहन गुजरने के दौरान पैदल या बाइक सवार लोगों के चेहरे व कपड़े कीचड़ से सराबोर हो जाते हैं। रानीगंज कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यदायी संस्था को बदहाल सड़क जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें